News Media Company, Media News Company, Ajtak News, Abp News, News24, uttarpradeshnews, biharnews, punjabinews, hariyananews, gujratinews, zeenews,



मथुरा सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार पूर्णतय कटिबद्ध है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सरकार की मंशा के अनुरूप कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड तथा जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे तरीके से होना चाहिए, इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समस्त अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि अपने अंदर इंप्रूवमेंट कर लें, जो जनता के हित में कार्य करने के लिए अधिकारियों को पत्र आते हैं, उसका समय अंतर्गत निस्तारण करें।

पत्रों को अपने पास ना रखा जाए, अधिकारियों को कार्य जनता के हित में, जनता की भलाई के लिए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जोड़ने के लिए मिले हैं। इन कार्यो पर ही अधिकारी अपना ध्यान दें और मनोयोग से कार्य करें।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिन अधिकारियों ने सीएम डैशबोर्ड पर अपने विभाग की रैंकिंग में सुधार नहीं किया, उसमें गंभीरता नहीं दिखाई ऐसे अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। श्री सिंह ने यह भी कड़े निर्देश दिए कि जो अधिकारी अपने कार्यों से बचने का प्रयास करेंगे या कार्यों के प्रति उत्तरदाई या गंभीरता प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उनके उच्च अधिकारियों को भी लिखा जाएगा।


जिलाधिकारी को विभागीय अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे हैं, जिस पर काफी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए अधिकारियों को टीम भावना के रूप में काम करना चाहिए और अपने जनपद की रैंकिंग में सुधार किया जाए। अपने विभाग से संबंधित योजनाएं अधिकारियों के कंठस्थ होनी चाहिए, अपने दायित्वों को गंभीरता के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करें। कन्या सुमंगला योजना में प्रगति कर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, डीसी मनरेगा दुष्यंत सिंह, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, पीड़ी अरुण कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अजय कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चैधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

----------

मथुरा 19 सितम्बर। जिला मजिस्टेªट शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जनपद में धारा 144 लागू की है। उन्होंने बताया कि दिनांक 21.09.2023 को ब्रजराज ठा श्री दाऊजी महाराज बल्देव का छठ महोत्सव, दि० 23.09.2023 को श्रीराधाष्टमी, दि० 28.09.2023 को ईद-ए-मिलाद/बारावफात, दि० 02.10.2023 को महात्मा गांधी जयन्ती, दि० 23.10.2023 को महानवमी, दि० 24.10.2023 को दशहरा (विजयदशमी), दि० 05.11.2023 को अहोई अष्टमी, दि० 10.11.2023 को धनतेरस, दि0 11.11.2023 को छोटी दीपावली, दि० 12.11.2023 को दीपावली, दि० 13.11.2023 को गोवर्धन पूजा, दि० 15.11.2023 को भाई दूज (यमद्वितीया) पर्व मनाये जायेंगे। दिनांक 28.10.2023 एवं 29.10.2023 को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2023 का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगितात्मक परीक्षायें भी सम्भावित हैं। मुख्य महाप्रबंधक (ह्यूमन रिसोर्स), इंडियन आयल कार्पोरेशन मथुरा ने अपने पत्र दि० 11.09.2023 के द्वारा रिफाइनरी सम्बंधी कार्यों के सुगम संचालन हेतु धारा-144 द०प्र०सं० के अन्तर्गत निषेधाज्ञा निर्गत करने का अनुरोध किया है।

उक्त के दौरान कतिपय व्यक्ति/संगठन, शरारती व समाज विरोधी तत्व जनपद में शान्ति/कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को पूर्व में चिन्हांकित कर पाना सम्भव नहीं है तथा समय भी कम है। अतः उनको नोटिस देकर सुनवाई कराना भी सम्भव नहीं है। ऐसी स्थिति में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से द०प्र०सं० की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा जारी किया गया।

यह आदेश लोक व्यवस्था व लोक परिशान्ति बनाए रखने के हित में अपरिहार्यता के दृष्टिगत पारित किया जा रहा है। चूँकि यह आदेश जिन व्यक्तियों पर अभिप्रेत है, उन्हें चिन्हांकित कर पाना तथा उन्हें सुना जाना वर्तमान परिस्थितियों में सम्भव नहीं है तथा परिस्थितियां इस प्रकार हैं कि इस आदेश को प्रवर्तित किया जाना आवश्यक है। यह आदेश एकपक्षीय रूप से जारी किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। यदि बीच में वापस न लिया गया, तो दिनांक 18.09.2023 से दिनांक 15.11.2023 तक के लिये प्रभावी होगा।